दिल्ली पुलिस ने पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से एक टीम का गठन किया, जिसने राइनी मोहल्ले से एक संदिग्ध अपराधी रिजवान को गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था।
केजीएमयू परिसर में छह मजारों को हटाने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन मजार के प्रबंधकों को दो बार नोटिस भेजकर जमीन से संबंधित दस्तावेज और कानूनी स्वामित्व के प्रमाण मांगे थे, लेकिन केवल एक प्रबंधक ने ही कागजात प्रस्तुत किए हैं।
एक परिवार ने अपनी बेटी के जन्म का जश्न इस तरह मनाया कि सभी हैरान रह गए। जच्चा-बच्चा को निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, सजी हुई गाड़ियों के काफिले के साथ डीजे और ढोल-नगाड़े बजाते हुए घर लाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिजनौर में जलाई गई पिकअप का वीडियो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर अबुबकर तक पहुंचा, जिसने इसे छोटी घटना बताते हुए और बड़ी घटनाओं की मांग की।
अयोध्या राम मंदिर के दूसरे तल पर रामायण की प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण की योजना के तहत, दूसरी पांडुलिपि भी जल्द ही मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। यह पांडुलिपि अयोध्या जनपद में ही प्राप्त हुई है।
