दिल्ली कैपिटल्स की हार पर अक्षर पटेल का बयान: बल्लेबाजी में कमी और कुलदीप यादव की याद
दिल्ली कैपिटल्स की हार का सामना
Axar Patel: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कल रात चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। अंत में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की सूझबूझ भरी पारी के चलते टीम केवल 155 रन बना सकी।
जब CSK की टीम बल्लेबाजी करने आई, तो संजू सैमसन ने 87 और कार्तिक शर्मा ने 41 रनों की मदद से 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी राय साझा की।
Axar Patel ने हार के कारणों का किया खुलासा
दिल्ली कैपिटल्स की हार का मुख्य कारण उनकी कमजोर बल्लेबाजी रही। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी की खराब प्रदर्शन को हार का मुख्य कारण बताया। अक्षर ने कहा कि
“जाहिर है, पहले पारी में विकेट की स्थिति को देखते हुए, मुझे लगा कि 155 एक अच्छा स्कोर था। लेकिन चूंकि हम 8 बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे, मुझे लगा कि हम लगभग 10-15 रन पीछे रह गए। (पिच के बारे में) मुझे लगता है कि यह थोड़ी बेहतर हो गई थी, लेकिन मुझे लगता है कि फर्क उस बल्लेबाज ने पैदा किया जो क्रीज पर जम चुका था।”
अक्षर पटेल ने आगे कहा कि
“जब कोई बल्लेबाज अच्छी तरह से जम जाता है, तो ऐसा लगता है कि पिच में कुछ भी नहीं है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि इसमें कुछ तो था। नए बल्लेबाजों के लिए ये आसान नहीं था। हां, नए खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं था क्योंकि, आप जानते हैं, लेंथ गेंदें रुककर आ रही थीं, कभी-कभी नीचे रह रही थीं, और कभी-कभी रुकने के बाद उछल भी रही थीं।”
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आगे कहा कि
“इसलिए मुझे लगता है कि नए बल्लेबाजों के लिए ये बहुत मुश्किल था। लेकिन जब जमे हुए बल्लेबाज खेल रहे थे, तो यह आसान लग रहा था। आप देख सकते थे कि संजू ने किस तरह खेल को आगे बढ़ाया।”
अपनी टीम की बल्लेबाजी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि
“हां, जाहिर है, हमारी बैटिंग को देखते हुए, मुझे लगता है कि ये एक पॉजिटिव बात है। 5 विकेट गिरने के बाद भी, जिस तरह से हमने आखिर में पारी खत्म की, वो अच्छा था। तो हां, यह एक सकारात्मक बात है।”
कुलदीप यादव पर अक्षर पटेल की टिप्पणी
अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स की हार का ठीकरा कुलदीप यादव पर फोड़ा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि
“लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजी में, मुझे अपने साथी कुलदीप की कमी खली।”
हालांकि, यह बात उन्होंने मजाक में कही, क्योंकि कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 11.33 की इकॉनमी रेट से 34 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया।
