दिल्ली के मयूर विहार में कार के अंदर मिली ड्राइवर की लाश
दिल्ली में सनसनीखेज घटना
दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मयूर विहार के स्टार सिटी मॉल में एक होंडा सिटी कार के अंदर एक ड्राइवर की लाश पाई गई। यह शव मॉल के बेसमेंट पार्किंग क्षेत्र में मिला, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सोमवार की रात की है।
मयूर विहार थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि ड्राइवर ने आत्महत्या की है या कार के अंदर दम घुटने से उसकी मृत्यु हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।
सूत्रों के अनुसार, मॉल के अंदर एचडीएफसी लाइफ का कार्यालय है। मृतक ड्राइवर गौरव की कार थी, जिसे उसने ऑनलाइन बुक किया था।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
पुलिस ने बताया कि बेसमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ड्राइवर ने आत्महत्या की, उसकी हत्या की गई, या फिर कार के बंद शीशों के कारण दम घुटने से उसकी मृत्यु हुई। फिलहाल, शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
