दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का कहर, जानें आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड.Image Credit source: Media House
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कई स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। 27 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने की संभावना है। क्रिसमस के दिन दिल्ली में तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन सुबह और रात में ठंडक बनी रहेगी।
दिल्ली में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है। एनसीआर में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है, जहां सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में सुबह दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है।
नोएडा और गुरुग्राम का मौसम
नोएडा में आज रात अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। दिन में हल्की धूप के साथ तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान दिल्ली के समान रहने की संभावना है। वहीं, गुरुग्राम में सुबह कोहरा और रात में ठंडक बनी रहेगी। दिन में तापमान नोएडा के समान रहेगा।
आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स – (AQI) जानने के लिए यहां क्लिक करें.
गाजियाबाद और फरीदाबाद का मौसम
गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। यहां सुबह कोहरे के साथ ठंडक महसूस होगी। घने कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में सुबह वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि दृश्यता कम रहेगी। प्रदूषण के कारण कुछ क्षेत्रों में सांस संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अभी भी 400 के पार बना हुआ है। मंगलवार सुबह लोग दम घोंटू हवा से परेशान नजर आए। पूरा शहर घने कोहरे और धुंध में लिपटा रहा। 27 निगरानी स्टेशनों पर AQI 400 (गंभीर श्रेणी) के पार रहा। कई स्थानों पर यह अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। सीपीसीबी के अनुसार, 5 स्टेशनों पर AQI 450 से अधिक दर्ज किया गया। आनंद विहार में 470, नेहरू नगर में 463, ओखला में 459, मुंडका में 459 और सिरीफोर्ट में AQI 450 दर्ज किया गया।
