दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की तस्वीर साझा कर बीजेपी-आरएसएस की प्रशंसा की
दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट से मची हलचल
दिग्विजय सिंह.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रमुख नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक तस्वीर साझा कर राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मोदी फर्श पर बैठे हुए हैं। दिग्विजय ने इसे आरएसएस और बीजेपी की संगठनात्मक शक्ति का उदाहरण बताया। यह तस्वीर कांग्रेस की बैठक से पहले पोस्ट की गई थी।
उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर उन्हें Quora पर मिली, जो बहुत प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि कैसे आरएसएस का एक साधारण कार्यकर्ता, जो जनसंघ-भाजपा का सदस्य था, अब राज्य का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बन गया। यह संगठन की ताकत का प्रतीक है। जय सिया राम।

दिग्विजय ने इसे संगठन की ताकत का एक बड़ा उदाहरण बताया और कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कैडर और मजबूत संगठन से आती है।
कांग्रेस में सुधार की आवश्यकता
दिग्विजय ने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि राहुल गांधी सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर सही समझ रखते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वह कांग्रेस के संगठन पर ध्यान दें।
@RahulGandhi ji you are absolutely Bang On in matters of Socio-Economic Issues. Full Marks.
But now please look at @INCIndia also. Like @ECISVEEP needs Reforms,
So Does Indian National Congress. You have started with संघटन सृजन But we need more Pragmatic Decentralised https://t.co/jmxjtsxtU9— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) December 19, 2025
उन्होंने कहा कि जैसे चुनाव आयोग में सुधार की आवश्यकता है, वैसे ही कांग्रेस में भी संरचनात्मक बदलाव अब अनिवार्य हो गए हैं। दिग्विजय ने राहुल गांधी की क्षमताओं पर भरोसा जताया कि वह इसे कर सकते हैं।
भाजपा के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया
भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिग्विजय के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी की कार्यप्रणाली यह है कि कोई भी नेता अपनी प्रतिभा के बल पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को यह समझ आ रहा होगा कि नरेंद्र मोदी गुदड़ी के लाल हैं और राहुल गांधी जवाहर के लाल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की समझ को केवल दिग्विजय सिंह ने नहीं, बल्कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी सवाल उठाया था।
