तेलंगाना इंटर बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी: जानें महत्वपूर्ण तिथियाँ
तेलंगाना इंटर बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल
परीक्षा का आयोजन बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा.
Image Credit source: getty images
तेलंगाना सरकार के इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (TGBIE) ने 2026 के लिए इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर की परीक्षा की डेटशीट जारी की है। यह टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहाँ छात्र इसे देख सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर की परीक्षाएँ 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेंगी। बोर्ड ने थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं की तिथियाँ भी साझा की हैं।
प्रैक्टिकल परीक्षाएँ 2 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएँगी। ये परीक्षाएँ दो शिफ्ट में होंगी: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। यदि प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि JEE Main 2026 के कार्यक्रम से टकराती है, तो उन छात्रों के लिए अलग तिथि निर्धारित की जाएगी। आइए जानते हैं कि किस विषय की परीक्षा कब होगी।
तेलंगाना इंटर फर्स्ट ईयर परीक्षा 2026 की तिथियाँ
- 25 फरवरी 2026 – सेकंड लैंग्वेज पेपर-I
- 27 फरवरी 2026- इंग्लिश पेपर-I
- 2 मार्च 2026- मैथमेटिक्स IA, बॉटनी I, पॉलिटिकल साइंस I
- 5 मार्च 2026- मैथमेटिक्स IB, जूलॉजी I, हिस्ट्री I
- 9 मार्च 2026 (सोमवार) फिजिक्स I, इकोनॉमिक्स I
- 12 मार्च 2026- केमिस्ट्री I, कॉमर्स I
- 14 मार्च 2026- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन I, ब्रिज कोर्स (IPE वोकेशनल स्टूडेंट्स के लिए)
- 17 मार्च 2026- मॉडर्न लैंग्वेज I, जियोग्राफी I
तेलंगाना सेकंड ईयर परीक्षा 2026 की तिथियाँ
- 26 फरवरी 2026- सेकंड लैंग्वेज पेपर-II
- 28 फरवरी 2026 – इंग्लिश पेपर-II
- 3 मार्च 2026- मैथमेटिक्स IIA, बॉटनी II, पॉलिटिकल साइंस II
- 6 मार्च 2026 – मैथमेटिक्स IIB, जूलॉजी II, हिस्ट्री II
- 10 मार्च 2026 – फिजिक्स II, इकोनॉमिक्स II
- 13 मार्च 2026 – (शुक्रवार) केमिस्ट्री II, कॉमर्स II
- 16 मार्च 2026 – पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन II, ब्रिज कोर्स (IPE वोकेशनल स्टूडेंट्स के लिए)
- 18 मार्च 2026 – मॉडर्न लैंग्वेज II, जियोग्राफी II
परीक्षाएँ राज्य भर में विभिन्न केंद्रों पर बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जाएँगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
