ताजमहल की सुंदरता पर विदेशी पर्यटक का सवालिया निशान
ताजमहल की गंदगी पर विदेशी महिला का वीडियो
आगरा में स्थित ताजमहल, जिसे मोहब्बत की निशानी माना जाता है, एक बार फिर से गंदगी के कारण चर्चा में है। एक विदेशी महिला पर्यटक ने ताजमहल के दौरे के दौरान एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने परिसर की गंदगी पर सवाल उठाए। इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
महिला पर्यटक लिसिप्रिया ने ताजमहल के पास स्थित यमुना नदी के किनारे दशहरा घाट पर पहुंचकर वहां की गंदगी को देखकर उल्टी करने की बात कही। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
वीडियो में लिसिप्रिया ताजमहल के पास बहने वाली यमुना नदी में गंदगी के बढ़ते स्तर को दिखाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे नालियां सीधे यमुना में मिलती हैं, जिससे आसपास गंदगी फैलती है।
यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी पर्यटक ने ताजमहल के पीछे की गंदगी को कैमरे में कैद किया है। इससे पहले भी कई पर्यटकों ने इस समस्या को उजागर किया है।
