डॉ. प्रांजल सिंह को ग्वालियर में दंत चिकित्सा के लिए विशेष सम्मान

ग्वालियर में 48वें अभिनंदन समारोह का आयोजन
भरतपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर विकास समिति द्वारा आयोजित 48वें अभिनंदन समारोह में दंत चिकित्सक डॉ. प्रांजल सिंह मदेरणा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह भरतपुर जिले के उच्चैन तहसील के नगला तेराहियां गांव में हुआ।
इस सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने डॉ. प्रांजल को शील्ड, प्रशस्ति पत्र, शॉल, माला, तिरंगा दुपट्टा, पेन, नारियल और औषधि पौधा देकर सम्मानित किया।
डॉ. प्रांजल ने देश के विभिन्न हिस्सों में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की हैं।
मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास
उन्होंने मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई विशेष अभियानों का संचालन किया है। दांतों से जुड़ी बीमारियों के कारणों और उनके बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया है। तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
डॉ. प्रांजल ने पिछले वर्षों में कई मेडिकल कैंपों में निशुल्क सेवाएं भी प्रदान की हैं। उन्होंने अपने पति राहुल मदेरणा का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रेरित किया और हिम्मत दी।
कार्यक्रम के आयोजकों में डॉ. राकेश रायजादा, वीरेंद्र शर्मा, डॉ. ए.एस. भल्ला, दीप्ति सक्सेना, मोहन वाधवानी, प्रेम बरोनिया, यू.एस. कुलश्रेष्ठ, डॉ. सी.पी लाड़कानी, रवि श्रीवास्तव, देवीराम वर्मा, राजेश अग्निहोत्री, राकेश कुशवाह, संतोष सिंह, अशोक डबरिया, अभिषेक बरोनिया, और डॉ. सुनील राठौर शामिल थे।
डॉ. प्रांजल की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।