टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा: 6 वनडे मैचों की तारीखों का ऐलान

टीम इंडिया की तैयारी

टीम इंडिया: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने पहले ही इंग्लैंड के लिए प्रस्थान कर दिया है। इसी बीच, यह जानकारी सामने आई है कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कुल 6 वनडे मैच खेलेगी।
6 वनडे मैचों की जानकारी
इन वनडे मैचों की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। यह जानकारी दी गई है कि ये मुकाबले कब, कहां और किस मैदान पर होंगे। इसके साथ ही 6 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा भी की गई है।
5 नहीं, 6 मुकाबले होंगे
जहां एक ओर टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज में मुकाबला करेगी, वहीं दूसरी ओर भारतीय अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर 5 आधिकारिक वनडे मैच होंगे, लेकिन उससे पहले 24 जून को एक वार्म अप मैच भी खेला जाएगा। कुल मिलाकर, यहां 6 मैच होंगे।
टीम की कमान
इस खिलाड़ी के हाथों में कमान
इस टीम की कप्तानी का जिम्मा चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपा गया है। आयुष ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाया था।
दौरे के लिए टीम इंडिया
दौरे के लिए टीम इंडिया
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)
मैचों की तारीखें और स्थान
कब, कहां होंगे मुकाबले
India Men’s U19 tour of England | ||||
No. | Day/Date | Match | Venue | |
1 | Tue | 24-Jun | 50-over Warm-Up | Loughborough University |
2 | Fri | 27-Jun | 1st One Day | Hove |
3 | Mon | 30-Jun | 2nd One Day | Northampton |
4 | Wed | 02-Jul | 3rd One Day | Northampton |
5 | Sat | 05-Jul | 4th One Day | Worcester |
6 | Mon | 07-Jul | 5th One Day | Worcester |