जोसेफ फ्रिट्जल: एक हैवान की दास्तान जिसने अपनी बेटी को 24 साल तक कैद रखा
जोसेफ फ्रिट्जल का कुख्यात मामला
दुनिया में कई ऐसे अपराधी हुए हैं, जिनकी कहानियों को सुनकर मानवता पर से विश्वास उठ जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही दरिंदे की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसने अपनी बेटी को लगभग 24 वर्षों तक अपने घर के नीचे एक काल कोठरी में बंद रखा। इस दौरान उसने अपनी बेटी के साथ कई बार बलात्कार किया।
यह कहानी ऑस्ट्रिया के एम्स्टेटन के जोसेफ फ्रिट्जल की है, जिसने अपनी बेटी एलिजाबेथ फ्रिट्जल को 24 साल तक एक तहखाने में कैद रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान, एलिजाबेथ ने अपने पिता के 7 बच्चों को जन्म दिया।
24 वर्षों तक बेटी का बलात्कार
जोसेफ ने अपनी बेटी एलिजाबेथ को 18 से 42 साल की उम्र तक एक तहखाने में बंद रखा। उसने हजारों बार उसका बलात्कार किया, जिससे एलिजाबेथ ने अपने पिता के 7 बच्चों को जन्म दिया। जोसेफ ने तीन बच्चों को उसी तहखाने में रखा, जबकि एक बच्चे की जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो गई। बाकी तीन बच्चों को जोसेफ ने अपनी पत्नी के साथ अपने घर में पाला और लोगों से कहा कि ये बच्चे किसी ने उसके घर के बाहर छोड़ दिए थे।
कैसे किया कैद?
जोसेफ ने एलिजाबेथ को बंदी बनाने से पहले कई सालों तक अपने घर और बगीचे के नीचे एक तहखाने का निर्माण किया। उसने अपनी बेटी से मदद मांगी, और जैसे ही वह तहखाने के पास पहुंची, जोसेफ ने उसके मुंह पर ईथर से भिगोया कपड़ा रखा और उसे बंद कर दिया। एलिजाबेथ पहले भी एक बार घर से भाग चुकी थी, जिसके कारण उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यही वजह थी कि लोग जोसेफ की कहानी पर विश्वास कर गए। उसने कहा कि उसकी बेटी किसी धार्मिक संगठन में शामिल होने के लिए भाग गई है।
जोसेफ की गिरफ्तारी कैसे हुई?
2008 में, एलिजाबेथ की 19 वर्षीय बेटी कर्स्टन गंभीर रूप से बीमार हो गई। जोसेफ उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों को उसकी हालत देखकर संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब बच्ची की मां को बुलाने के लिए कहा, तो जोसेफ को मजबूरन एलिजाबेथ को बाहर लाना पड़ा। उसने उसे झूठ बोलने के लिए धमकाया, लेकिन पुलिस को उसकी हालत पर संदेह हुआ।
पुलिस ने एलिजाबेथ को हिम्मत दी और जब उसने अपनी कहानी बताई, तो सब हैरान रह गए। यह जानकर कि उन्होंने 24 वर्षों में पहली बार सूरज की रोशनी देखी है, जोसेफ को गिरफ्तार किया गया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वह वर्तमान में जेल में है।
तहखाने में 24 साल बिताने वाली एलिजाबेथ
एलिजाबेथ अब कहां है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलिजाबेथ अब अपने छह बच्चों के साथ ऑस्ट्रिया के एक अज्ञात गांव में रह रही हैं। 2009 में, कैद से निकलने के एक साल बाद, एलिजाबेथ को थॉमस वैगनर नाम के एक व्यक्ति से प्यार हो गया और अब वह उसके साथ रह रही हैं।
