जेईई मेन 2026: रजिस्ट्रेशन के लिए डमी लिंक जारी, जानें प्रक्रिया

जेईई मेन 2026 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन की तैयारी

जेईई मेन 2026 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन का डमी लिंक जारीImage Credit source: NTA
जेईई मेन 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। इस वर्ष जेईई मेन सेशन 1 का आयोजन जनवरी में किया जाएगा, और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होगी। एनटीए ने इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक डमी लिंक भी जारी किया है, जिससे अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन की तैयारी में मदद मिलेगी।
आइए जानते हैं कि जेईई मेन का आयोजन क्यों किया जाता है और रजिस्ट्रेशन की तैयारी के लिए डमी लिंक कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
जेईई मेन और इंजीनियरिंग में प्रवेश
देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में ग्रेजुएशन के लिए दाखिले के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन का आयोजन किया जाता है। एनटीए हर साल दो बार जेई का आयोजन करता है, जिसमें जेई मेन सेशन 1 और 2 शामिल हैं। जेई मेन में सफल अभ्यर्थी ही जेई एडवांस्ड में भाग ले सकते हैं, और उनकी रैंकिंग के आधार पर IITs और NITs में दाखिला मिलता है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारी कैसे करें
एनटीए ने जेई मेन 2026 सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन की तैयारी के लिए डमी लिंक जारी किया है। इस लिंक का उपयोग करके अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का अभ्यास कर सकते हैं। यह डमी लिंक मुख्य रजिस्ट्रेशन पोर्टल के समान है, लेकिन इसमें किए गए रजिस्ट्रेशन वैध नहीं होंगे। इससे अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी।
डमी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट demo.nta.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर क्लिक करने पर Public Examinations Management Platform का डमी पेज खुलेगा।
- पेज में एडमिन और कैंडिडेट पोर्टल का विकल्प मिलेगा, जिसमें कैंडिडेट पोर्टल पर क्लिक करें।
- NTA के Public Examinations का पेज खुलेगा, उसमें JEE Main 2026 सेशन 1 वाले पेज पर क्लिक करें और नीचे अप्लाई का बटन टैब करें।
- जेईई मेन 2026 सेशन 1 का डमी पेज खुल जाएगा, जिसमें गाइडलाइंस, न्यू रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का विकल्प होगा।
- जो अभ्यर्थी पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, उन्हें न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के दिशा निर्देश और प्रक्रिया का पेज खुलेगा।
- इन निर्देशों को पढ़ने के बाद प्रोसेस का बटन टैब करें, जिससे आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन में नाम, पता और अन्य जानकारियां भरकर अभ्यर्थी आगे के चरण में प्रवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: लापरवाही या कामचोरी! UP की स्कूलों से डिजिटली लापता हुए 10,569 बच्चे, RTE का सपना कैसे होगा पूरा?