जान्हवी कपूर ने बांग्लादेश में हिंसा पर जताया गुस्सा, कहा- यह नरसंहार है
जान्हवी कपूर का बयान बांग्लादेश में हिंसा पर
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी: हाल ही में बांग्लादेश में एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को जलाकर मार दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई फिल्मी सितारों ने भी इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है, और जान्हवी कपूर ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने इसे नरसंहार करार दिया है.
18 दिसंबर, 2025 को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या की गई थी। इस पर कई बॉलीवुड सितारों ने गुस्सा व्यक्त किया, जिनमें जान्हवी कपूर का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा, “बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बरता है। यह नरसंहार है और यह कोई एकल घटना नहीं है। यदि आप इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में नहीं जानते हैं, तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें और सवाल पूछें।”
जान्हवी कपूर का गुस्सा
जान्हवी कपूर ने आगे लिखा कि अगर इस सब के बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड हमें नष्ट कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में हो रही घटनाओं पर रोते रहेंगे, जबकि हमारे अपने भाई-बहन जलकर मारे जाएंगे। सांप्रदायिक भेदभाव और उग्रवाद, चाहे किसी भी रूप में हो, इसे उजागर करना और इसकी निंदा करना आवश्यक है, इससे पहले कि हम अपनी मानवता को भूल जाएं। हमें यह समझना चाहिए कि हम ऐसे मोहरे हैं जो एक अनदेखी रेखा के दोनों ओर रहते हैं।

रवीना टंडन ने भी किया था समर्थन
जान्हवी कपूर ने अपनी स्टोरी में लिखा कि पहले खुद सच जानें और समझें, तभी आप उन बेगुनाह लोगों के लिए आवाज उठा पाएंगे जो सांप्रदायिक हिंसा में अपनी जान और शांति खो रहे हैं। जान्हवी से पहले रवीना टंडन ने भी इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी स्थिति में हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता। रवीना की पोस्ट को भी लोगों ने काफी शेयर किया था.
