जल्दी गर्भधारण के लिए शारीरिक संबंध बनाने के सही तरीके
प्रेग्नेंसी के लिए सही शारीरिक संबंध
कई दंपत्तियों को बच्चे की चाह होती है, लेकिन गर्भधारण में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इसे अनफर्टिलिटी समझते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि समस्या केवल चिकित्सा कारणों से हो। कभी-कभी, शारीरिक संबंध बनाने का तरीका भी गर्भधारण में बाधा डाल सकता है। आइए जानते हैं कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी गर्भवती नहीं हो पा रही हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं:
1. जल्दी गर्भधारण के लिए, पुरुष को संबंध बनाते समय अपने स्पर्म को महिला के गर्भाशय के निकट स्खलित करना चाहिए। इससे स्पर्म की मात्रा गर्भाशय में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।
2. संबंध के बाद महिला को पीठ के बल लेटकर अपने निचले हिस्से के नीचे तकिया रखना चाहिए और इस स्थिति में 20-30 मिनट तक रहना चाहिए। इससे वेजिना गर्भाशय की ओर झुक जाती है और वीर्य गर्भाशय में पहुंचने में मदद मिलती है।
3. संबंध के तुरंत बाद खड़े नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से गुरुत्वाकर्षण के कारण स्पर्म गर्भाशय में नहीं पहुंच पाता।
