जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
जयपुर, 30 मार्च। पिंकसिटी प्रेस क्लब की नई प्रबंध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भैरों सिंह शेखावत सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने जानकारी दी कि इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा ‘जकड़ी’, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) शामिल हैं। सभी ने क्लब के संविधान और नियमों के अनुसार पत्रकारिता के हित में कार्य करने की शपथ ली।
पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हित में 24 घंटे काम करेगी। हमारी टीम क्लब का संचालन पूरी निष्ठा से करेगी। इसके साथ ही, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार के साथ संवाद स्थापित कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य प्रवीण चन्द छाबड़ा, पूर्व मिलाप चन्द डांडिया, वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, राधेश्याम दुसाद, श्याम सुन्दर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एल.एल. शर्मा, नीरज मेहरा, अभय जोशी, पूर्व महासचिव हरीश गुप्ता, रोशन लाल शर्मा, मुकेश चौधरी, रामेन्द्र सोलंकी, पूर्व कोषाध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुर्जर, विकास शर्मा, वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
निर्वाचन अधिकारी का आभार
पिंकसिटी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत और उनकी टीम का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने निष्पक्षता और निष्ठा के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।
