छोटी बच्ची का प्यारा रिएक्शन जब उसे मिली बड़ी बहन बनने की खबर
बच्चों की मासूमियत और नई जिम्मेदारियों का सामना
बच्चे स्वाभाविक रूप से मासूम होते हैं और जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, नई चीजें सीखते हैं। कई बार, जब वे कुछ नया सीखते हैं, तो उनके चेहरे के हावभाव अद्भुत होते हैं। बच्चे अक्सर इस बात से अनजान होते हैं कि वे इस दुनिया में कैसे आए। इसलिए, जब उनकी मां दूसरी बार गर्भवती होती है, तो उनकी प्रतिक्रिया देखने लायक होती है।
एक मां ने अपनी छोटी बेटी को बताया कि वह जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। उसकी मां ने उसे बताया कि उसके साथ खेलने के लिए एक नया भाई या बहन आने वाला है। इस खबर को सुनकर बच्ची का रिएक्शन बेहद प्यारा था। बच्ची का नाम नव्या थपलियाल है। वीडियो में उसकी मां उसे बताती है कि वह अब बड़ी बहन बनने वाली है।
बच्ची इस बात को सुनकर थोड़ी उलझन में पड़ जाती है। कुछ समय सोचने के बाद, वह कहती है कि वह पहले से ही अपने कुत्ते आर्ची की बड़ी बहन है। इसके बाद, मां उसे समझाती है कि उसके पास एक असली छोटा भाई या बहन आने वाला है। इस पर बच्ची तुरंत कहती है कि उसे बहन चाहिए, क्योंकि उसके पास पहले से ही एक भाई (पालतू कुत्ता) है।
बच्ची का यह रिएक्शन दिल जीतने वाला था। फिर मां पूछती है कि क्या वह बेबी की देखभाल में उसकी मदद करेगी? बच्ची मासूमियत से बताती है कि वह बेबी के लिए क्या-क्या करेगी, लेकिन यह भी कहती है कि वह उसकी सूसू पोटी साफ नहीं करेगी। बच्ची का यह पूरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्ची का खुद का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें लगभग 35 हजार लोग उसे फॉलो करते हैं। यह अकाउंट उसकी मां द्वारा चलाया जाता है। मां ने बताया कि कई लोग मुझसे पूछ रहे थे कि जब उनकी बेटी को पता चला कि वह बड़ी बहन बनने वाली है, तो उसकी प्रतिक्रिया क्या थी। मां ने कहा कि इस गुड न्यूज को सुनाते समय वह इस बात की चिंता में थी कि बच्ची को यह कैसे बताएगी कि यह बच्चा कैसे हुआ।
