छत्तीसगढ़ के युवाओं की राष्ट्रीय पदयात्रा: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यात्रा
छत्तीसगढ़ से रवाना हुए 68 युवा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का एक दल रविवार को रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से उन्हें हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
30 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन
यह दल करमसद से केवड़िया तक की पदयात्रा में शामिल होगा और 30 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का सामूहिक अवलोकन करेगा, जिसके बाद वे रायपुर लौटेंगे।
सीएम साय की शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पदयात्रा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट राव, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विकास मित्तल, गोविंदा गुप्ता, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
