चीन में दुल्हन ने पति से तलाक की इच्छा जताई, वजह बनी छोटी ब्रा
दुल्हन का अनोखा गिफ्ट विवाद
एक नवविवाहित महिला को अपने पति द्वारा दिया गया उपहार पसंद नहीं आया, जिसके चलते उसने पति से झगड़ा किया और तलाक की इच्छा व्यक्त की। रिपोर्ट के अनुसार, पति ने पत्नी को एक ब्रा भेंट की, लेकिन उसका साइज छोटा था। इस वजह से पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने तलाक लेने का निर्णय लिया। यह अजीबोगरीब घटना चीन में हुई है और इस पर चर्चा जोरों पर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुइझाउ प्रांत में रहने वाले लुओ और यांग की हाल ही में शादी हुई थी। यह शादी दोनों की सहमति से हुई थी। शादी के बाद, उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया, लेकिन पार्टी के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने पार्टी में सभी के सामने पति से तलाक मांग लिया।
जब पत्नी से झगड़े का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि उसे जो ब्रा उपहार में दी गई थी, उसका साइज छोटा था। पत्नी ने कहा कि पति को उसके साइज का पता था, फिर भी उसने छोटी ब्रा दी, जो उसे अपमानजनक लगा।
पत्नी का कहना है कि अगर शादी के शुरुआती दिनों में पति उसकी छोटी-छोटी चीजों का ध्यान नहीं रख सकता, तो भविष्य में क्या करेगा। इस मामले में लड़की के परिवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने अपनी बेटी का समर्थन किया है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी का गुस्सा सही है और उसे गुस्सा होने का पूरा हक है।
पति ने इस मामले में कहा कि गलती से उसने दो साइज छोटी ब्रा खरीदी थी और जानबूझकर ऐसा नहीं किया। वहीं, इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पत्नी के पक्ष में टिप्पणियाँ कर रहे हैं।
