चीन के मॉल में अनोखी कांच की खिड़कियां, धूम्रपान करते ही दिखेगा आर-पार
चीन की नई तकनीक ने किया सबको हैरान
चीनी तकनीक ने फिर चौंकायाImage Credit source: Pixabay (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आम तौर पर टॉयलेट के दरवाजे ऐसे होते हैं कि अंदर से बाहर नहीं देखा जा सकता। चाहे वह घर हो या कोई होटल या मॉल, दरवाजे हमेशा अपारदर्शी होते हैं। लेकिन चीन के एक शॉपिंग सेंटर ने पुरुषों के टॉयलेट में कांच के दरवाजे लगाकर सबको चौंका दिया है। यह कांच एक विशेष प्रकार का है, जो धूम्रपान करते समय पारदर्शी हो जाता है, जिससे अंदर सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को बाहर से देखा जा सकता है।
यह तकनीक अजीब लगती है, लेकिन इसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। गुआंगडोंग प्रांत के दो ज्वैलरी मॉल, शेन्जेन के शुइबेई इंटरनेशनल सेंटर और शुइबेई जिन्जुओ बिल्डिंग में यह घटना हाल ही में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्लास की पारदर्शिता का रहस्य
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, इस कांच में एक विशेष तकनीक का उपयोग किया गया है। सामान्यतः यह कांच अपारदर्शी रहता है, लेकिन धुएं का पता लगते ही यह कुछ सेकंड में पारदर्शी हो जाता है। जिन मॉल्स में यह कांच लगाया गया है, वहां एक नोटिस भी लगा है, जिसमें मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘धूम्रपान करने पर शीशा पारदर्शी हो जाएगा। अगर आप ऑनलाइन प्रसिद्ध नहीं होना चाहते, तो धूम्रपान से बचें।’
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह खबर चीनी सोशल मीडिया पर फैली, लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने इस तकनीक की प्रशंसा की। एक ने लिखा, ‘धूम्रपान करने वालों से निपटने का एक प्रभावी तरीका मिल गया है।’ वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे पूरे देश में लागू करने की मांग की। हालांकि, कुछ ने यह भी कहा कि पारदर्शी कांच निजता का उल्लंघन कर सकता है, इसलिए इसे नहीं लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: पिता को देख बेचैन हुई नन्ही बच्ची, एयरपोर्ट पर तोड़ दिया नियम, फिर जो हुआदेखें वीडियो
