ग्रामीण सेवा शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
प्रतापगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
प्रतापगढ़। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। मंगलवार को पंचायत समिति धमोत्तर के ग्राम पंचायत सरीपीपली में आयोजित शिविर में राजस्व से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया।
इस शिविर के दौरान, 5 पात्र लाभार्थियों को वीबी रामजी योजना के तहत जॉब कार्ड प्रदान किए गए। इसके अलावा, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जारी किए गए और विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया। सभी लाभार्थियों ने राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना सहित राज्य और केंद्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इन ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा, पट्टा वितरण और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।
शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, गिरदावर सुल्तान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश गायरी, पटवारी रामचंद्र मीणा, पटवारी अभिषेक कुमावत, महिला अधिकारिता ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल, वरिष्ठ सहायक रामचंद्र मीणा, कनिष्ठ सहायक नाथुलाल मीणा और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विकास अधिकारी और सभी कर्मियों ने एक पेड़ माँ के नाम का संदेश देने के लिए पौधारोपण किया और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
