गोवा नाइट क्लब में आग: मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 25 लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए हैं। नायडू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने भी इस घटना को हृदय विदारक बताया।
 | 
गोवा नाइट क्लब में आग: मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

गोवा में आग की घटना पर शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से हुई जानमाल की हानि पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया।


नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश में लिखा, ‘‘उत्तरी गोवा के अरपोरा में हुई इस दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें कई लोगों की जान गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’


तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं ‘बेहद दुखद’ होती हैं। राज्यपाल नजीर ने भी इस हादसे को ‘हृदय विदारक’ करार देते हुए कहा कि इससे कई परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है।


उन्होंने ‘लोकभवन’ से जारी एक बयान में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात के बाद भीषण आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हुए हैं।