गोपालगंज में गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या, पति गिरफ्तार

गोपालगंज में एक गर्भवती महिला आरती देवी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने पति अमरजीत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। परिवार के अनुसार, दहेज में बुलेट बाइक की जगह स्प्लेंडर मिलने पर आरती को प्रताड़ित किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 | 
गोपालगंज में गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या, पति गिरफ्तार

गोपालगंज में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या

शादी के मंडप पर आरती व अरमजीत सोनी की तस्वीर


गोपालगंज में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या: गोपालगंज के उचकागांव थाने के कवही गांव में एक गर्भवती महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम आरती देवी था, जो चार महीने की गर्भवती थी और अरमजीत सोनी की पत्नी थी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।


पिता का आरोप: दहेज के लिए की गई हत्या

गोपालगंज में गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या, पति गिरफ्तार
बेटी के हत्या के बाद दहाड़ मारकर रोते पिता


परिवार के सदस्यों के अनुसार, आरती देवी की शादी 27 फरवरी 2023 को अमरजीत सोनी के साथ हुई थी। शादी में दहेज के रूप में नगद राशि और सामान दिया गया था, लेकिन दहेज में बुलेट बाइक की जगह स्प्लेंडर मिलने पर पति और उसके परिवार ने पैसे की मांग शुरू कर दी और आरती को प्रताड़ित किया जाने लगा।


आरती के पिता ने बताया कि उसके पति और देवर ने उसे पैसे के लिए प्रताड़ित किया। गुरुवार की रात को परिवार के अन्य सदस्यों ने आरती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने आरती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पति से पूछताछ जारी

गोपालगंज में गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या, पति गिरफ्तार
हत्या के बाद रोती-बिलखती महिलाएं


आरती के पिता ने बताया कि ससुराल वालों ने उन्हें फोन पर बताया कि आरती की तबियत खराब है। जब वे सदर अस्पताल पहुंचे, तो आरती की लाश स्ट्रेचर पर पड़ी थी। इस दृश्य को देखकर परिवार के सदस्यों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर उचकागांव थाने से पहुंचकर आरती के पति अमरजीत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।