गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट: जानें कैसे करें चेक
गैस सिलेंडर का उपयोग और उसकी एक्सपायरी डेट
आजकल हर घर में गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सिलेंडरों की भी एक एक्सपायरी डेट होती है? हां, आपके गैस सिलेंडर की भी एक निश्चित समय सीमा होती है। जब भी आप नया सिलेंडर खरीदें, तो उसकी एक्सपायरी डेट को अवश्य जांचें। एक्सपायरी डेट वाले सिलेंडर का उपयोग करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की आवश्यकता
गैस सिलेंडर में भरी जाने वाली गैस को उच्च दबाव में भरा जाता है, और समय के साथ सिलेंडर का धातु कमजोर हो सकता है। इससे गैस लीक होने या सिलेंडर फटने का खतरा बढ़ जाता है। इस खतरे से बचने के लिए गैस सिलेंडरों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक सिलेंडर की एक एक्सपायरी डेट होती है। यदि आपके पास एक्सपायरी डेट वाला सिलेंडर है, तो उसे तुरंत वापस करें या गैस एजेंसी के कस्टमर केयर को सूचित करें।
कैसे करें एक्सपायरी डेट की जांच
जब आप सिलेंडर खरीदते हैं, तो उसमें एक विशेष कोड होता है जो उसकी एक्सपायरी डेट को दर्शाता है। यह कोड सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में लिखा होता है और इसमें एक अक्षर (A, B, C, या D) और उसके बाद दो अंक होते हैं।
कोड का अर्थ
हर सिलेंडर पर एक अक्षर (A, B, C, D) लिखा होता है, जो बताता है कि सिलेंडर की टेस्टिंग किस महीने में हुई थी। यह अवधि तीन महीने की होती है।
- A का मतलब है जनवरी से मार्च के बीच।
- B का मतलब है अप्रैल से जून के बीच।
- C का मतलब है जुलाई से सितंबर के बीच।
- D का मतलब है अक्टूबर से दिसंबर के बीच।
अक्षर के बाद एक संख्या होती है, जैसे 23, 25, 28, जिसमें 23 का मतलब 2023 और 25 का मतलब 2025 है।
उदाहरण के लिए: यदि आपके सिलेंडर पर C-25 लिखा है, तो इसका अर्थ है कि यह सिलेंडर जुलाई से सितंबर 2025 के बीच में एक्सपायर हो जाएगा।
