गुर्दे और मूत्राशय की पथरी के लिए प्रभावी काढ़ा बनाने की विधि
गुर्दे की पथरी और मूत्राशय की पथरी का इलाज
गुर्दे की पथरी और मूत्राशय की पथरी के लिए एक प्रभावी उपाय प्रस्तुत किया जा रहा है। इस विधि से आप बिना किसी सर्जरी के इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
काढ़ा बनाने की विधि
250 ग्राम साफ कुल्थी को 3 लीटर शुद्ध पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह उठने के बाद, कुल्थी के साथ उस पानी को धीमी आंच पर 3-4 घंटे तक पकाएं। जब पानी 1 लीटर रह जाए, तो इसे छान लें। इसके बाद, 30 ग्राम काढ़ा लें और उसमें 50 ग्राम देसी घी, थोड़ा जीरा, सेंधा नमक, हल्दी और काली मिर्च डालकर तड़का लगाएं। आपका चमत्कारी काढ़ा तैयार है।
काढ़ा सेवन करने का तरीका
इस काढ़े का सेवन दिन में एक बार, दोपहर 1 बजे के आसपास भोजन के स्थान पर 200 ग्राम करें। 1 या 2 हफ्तों में आपकी पथरी बिना किसी सर्जरी के बाहर निकल जाएगी। यह एक आजमाया हुआ नुस्खा है, इसे जरूर आजमाएं। ध्यान रखें, जब तक पथरी बाहर न निकले, यह प्रयोग जारी रखें।
क्या खा सकते हैं?
पथरी से पीड़ित व्यक्ति को कुल्थी, खीरा, तरबूज़ के बीज, चावल का साग, मूली, आवला, बथुआ, जौ, अनानास, गोखरू और मूंगदाल का सेवन करना लाभदायक है।
क्या ना खाएं?
पालक, टमाटर, बैंगन (बीजयुक्त फल और सब्जियां), चावल, उड़द, सूखे मेवे, चाय, चॉकलेट, मांसाहार और मद्यपान पथरी के लिए हानिकारक हैं।
इसके अलावा, दिन में कम से कम 8-10 लीटर पानी पीना चाहिए। पेशाब को रोकना नहीं है और लंबे समय तक एक ही जगह बैठना नहीं चाहिए। चूना न खाएं और कैल्शियम युक्त आहारों से बचें।
