गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ ने की महायोगी गुरु गोरखनाथ की पूजा

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा की। उन्होंने अपने गुरु और नाथ परंपरा के अन्य गुरुओं की भी पूजा की और जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामूहिक आरती का आयोजन भी किया गया। जानें इस विशेष पूजा का महत्व और योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाएं।
 | 
gyanhigyan

गुरु पूर्णिमा का उत्सव

गोरखपुर (उप्र), 29 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह नाथ संप्रदाय की परंपराओं के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा की। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि आदित्यनाथ ने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ, दादागुरु महंत दिग्विजयनाथ, योगीराज बाबा गंभीरनाथ और नाथ परंपरा के सभी गुरुओं की भी विधिपूर्वक पूजा की। उन्होंने गुरु गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय के सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया।


गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा की विशेष पूजा बुधवार तड़के आरंभ हुई और सामूहिक आरती के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर आदित्यनाथ ने देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रों के बीच सबसे पहले नाथ परंपरा के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में नमन किया और फिर विशेष पूजा की।


इसके बाद, उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने योगीराज बाबा गंभीरनाथ, महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवैद्यनाथ और अन्य दिवंगत गुरुओं की समाधियों पर भी पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। बयान के अनुसार, पूजा संपन्न होने के बाद गुरु पूर्णिमा की पारंपरिक सामूहिक आरती का आयोजन किया गया।