गाजियाबाद में पति ने बदला जेंडर, पत्नी ने मांगा तलाक
गाजियाबाद में अनोखा मामला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति से तलाक की मांग की है, जो शादी के 11 साल बाद अपना जेंडर बदलकर महिला बनना चाहता है। पति ने न केवल मेडिसिन लेना शुरू किया है, बल्कि वह महिलाओं की तरह श्रृंगार भी करता है और साड़ी पहनता है। इतना ही नहीं, उसने अपने आधार कार्ड में भी अपना नाम बदलवा लिया है।
जब परिवार के सदस्य उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने उनकी बात नहीं मानी, जिसके बाद पत्नी ने तलाक की अर्जी दी। दोनों ने आपसी सहमति से परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन किया है, और इस महीने कोर्ट इस पर फैसला करेगा।
महिला ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि यह सब मजाक है, लेकिन जब पति रोजाना साड़ी पहनने लगा और मेकअप करने लगा, तो उसने इस पर सवाल उठाया। पति ने स्पष्ट किया कि वह महिला बनना चाहता है, जिससे वह शॉक में आ गई।
शादी 2013 में हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। पति एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। दोनों का वैवाहिक जीवन 2021 तक सामान्य था, लेकिन बैंगलुरु से लौटने के बाद पति का व्यवहार बदल गया।
