गाजियाबाद में पति ने बदला जेंडर, पत्नी ने मांगा तलाक
गाजियाबाद में अनोखा मामला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति से तलाक की मांग की है, जो शादी के 11 साल बाद अपना जेंडर बदलकर महिला बनना चाहता है। पति ने इस प्रक्रिया के लिए दवाइयां लेना शुरू कर दिया है और वह अब महिलाओं की तरह श्रृंगार करता है और साड़ी पहनता है। इतना ही नहीं, उसने अपने आधार कार्ड में भी अपना नाम बदलवा लिया है।
जब परिवार के सदस्य उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने उनकी बात नहीं मानी, जिसके बाद पत्नी ने तलाक का फैसला किया। दोनों ने आपसी सहमति से परिवार न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दी है, और इस महीने कोर्ट इस पर निर्णय करेगा। इंजीनियर पति ने पत्नी को 18 लाख रुपये का समझौता भी दिया है।
महिला ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि यह सब मजाक है, लेकिन जब पति रोज साड़ी पहनने लगा और मेकअप करने लगा, तो उसने उससे इसका कारण पूछा। पति ने कहा कि वह महिला बनना चाहता है, जिससे वह शॉक में आ गई। परिवार के समझाने पर भी पति ने अपनी बात नहीं मानी।
शादी 2013 में हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, 2021 में पति का व्यवहार बदल गया जब वह बैंगलोर से लौटा।
