गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार से तीन महिलाओं की मौत, एक घायल

गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना
गाजियाबाद जिले में शनिवार की सुबह एक तेज गति से चल रही कार की चपेट में आने से तीन महिलाओं की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना जी टी रोड पर राकेश मार्ग के निकट सुबह लगभग छह बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने सैर कर रहे लोगों को टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान न्यू कोटगांव निवासी कमलेश (55), मीनू प्रजापति (56) और सावित्री देवी (60) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान श्याम विहार कॉलोनी के विपिन शर्मा (47) के रूप में की गई है।
पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने बताया कि मीनू और सावित्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अभी तक कार चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।