गाजियाबाद में कैश वैन लूटने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर
गाजियाबाद में पुलिस की कार्रवाई
गाजियाबाद: गाजियाबाद में कैश वैन लूटने वाले दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। इन दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। यह मुठभेड़ मंगलवार रात वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई। मारे गए बदमाशों ने 6 मई को कैश वैन के चालक को बंधक बनाकर लूट की थी। इसके बाद, उन्होंने घटनास्थल से लगभग 8 किलोमीटर दूर कैश वैन को मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर भाग निकले थे.
लूट की रकम और बदमाशों की पहचान
बदमाशों ने कैश वैन के सीसीटीवी डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था और लगभग 27 लाख रुपये लूट लिए थे। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि मारे गए बदमाशों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
सूत्रों के अनुसार, ये दोनों बदमाश 6 मई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से कैश वैन लूटकर भाग गए थे। पुलिस की सख्ती के कारण, उन्होंने कैश वैन से 27 लाख रुपये लूटकर वैन को हाइवे पर छोड़ दिया था। सोमवार को पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लगभग 8 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी। बाकी बदमाशों की तलाश जारी है.
