गर्मी में हाइड्रेशन के लिए 3 आसान और पौष्टिक ड्रिंक्स
गर्मी में हाइड्रेट रहने के उपाय
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए विशेष खाद्य पदार्थों और पारंपरिक पेय का सेवन करना आवश्यक है। बढ़ते तापमान, तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी और आवश्यक मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
गुलकंद ठंडाई मिल्क ड्रिंक
गुलकंद ठंडाई मिल्क ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री:
1 गिलास ठंडा दूध, 1 बड़ा चम्मच गुलकंद, 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, 1 छोटा चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, 4-5 बादाम (कटे हुए), 2-3 पिस्ता (कटे हुए), कुछ बर्फ के टुकड़े।
विधि: चिया सीड्स को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, गुलकंद, सौंफ पाउडर और चिया सीड्स डालें। इसे हल्का ब्लेंड करें। कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें और बर्फ के साथ सर्व करें।
आम पन्ना-तुलसी ड्रिंक
आम पन्ना-तुलसी ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री:
2 कच्चे आम, 8-10 तुलसी की पत्तियां, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, काला नमक स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच शहद या चीनी, 2 गिलास ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े।
विधि: कच्चे आम को उबालें या भूनें। ठंडा होने पर उसका गूदा निकालें। ब्लेंडर में आम का गूदा, तुलसी, जीरा, काला नमक और शहद डालें। ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। बर्फ डालकर सर्व करें।
फालसा शरबत
फालसा शरबत बनाने के लिए सामग्री:
1 कप फालसा, 2 बड़े चम्मच चीनी या मिश्री, 1 छोटा चम्मच काला नमक, 2 गिलास ठंडा पानी, थोड़ा सा पुदीना, बर्फ के टुकड़े।
विधि: फालसा को धोकर हल्का मसल लें। इसे मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और ब्लेंड करें। मिश्रण को छानकर उसमें चीनी, काला नमक और ठंडा पानी मिलाएं। पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
