गर्मियों में दही जमाने का आसान तरीका: सिर्फ 20 मिनट में पाएं गाढ़ा दही
गर्मियों में दही का महत्व
गर्मियों के दौरान दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल पेट को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि पाचन में भी सुधार करता है। इसके नियमित सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है। भारतीय परिवारों में दही का उपयोग छाछ, रायता, लस्सी बनाने के साथ-साथ सब्जियों को पकाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
दही जमाने की सरल विधि
अधिकतर लोग बाजार से दही खरीदते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि घर पर दही जमाना कठिन है। लेकिन यदि आप कुछ सरल उपाय अपनाएं, तो आप इसे कम समय में आसानी से गाढ़ा बना सकते हैं। कई लोगों की शिकायत होती है कि घर पर जमाई गई दही पानी छोड़ देती है या जमने में बहुत समय लगाती है। लेकिन एक खास ट्रिक से आप इसे एक घंटे से भी कम समय में बाजार जैसी गाढ़ी दही बना सकते हैं।
दही जमाने के लिए आवश्यक सामग्री
• एक प्रेशर कुकर
• ढक्कन
• 500 मिलीलीटर दूध
• 1 या 2 चम्मच ताजा दही (जामन)
कूकर में दही जमाने की विधि
सबसे पहले, एक पैन में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर उबालें। फिर, इसे थोड़ा गुनगुना होने के लिए अलग रख दें। ध्यान रखें कि दूध अधिक गर्म न हो, अन्यथा दही खट्टी हो सकती है। ताजा जामन का उपयोग करें। अब गुनगुने दूध में दही का जामन डालकर अच्छे से मिला दें।
अब प्रेशर कुकर में 1-2 कप पानी डालकर उसे गर्म करें। इसके बाद, दूध वाला बर्तन कुकर में रखें और ढक्कन बंद कर दें। गैस नहीं जलानी है। लगभग 20 मिनट तक कुकर में बर्तन रहने दें, फिर इसे बाहर निकालकर सामान्य तापमान पर रख दें। इस विधि से आप घर पर कम समय में गाढ़ी दही बना सकते हैं।
दही जमाने के टिप्स
हमेशा फुल क्रीम दूध का उपयोग करें। दूध का तापमान न तो बहुत गर्म और न ही बहुत ठंडा होना चाहिए। दही जमाते समय बर्तन को बार-बार हिलाना नहीं चाहिए। जमने के बाद, इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रखने से टेक्सचर बेहतर होता है। हमेशा ताजा जामन का उपयोग करें।
