क्वीन एलेक्सिस: पुरुषों के बैंक अकाउंट को खाली करने वाली फाइनेंशियल डोमिनेट्रिक्स
क्वीन एलेक्सिस का अनोखा करियर
दुनिया भर में कई लोग विभिन्न तरीकों से पैसे कमाते हैं। कुछ व्यवसाय करते हैं, कुछ वीडियो बनाकर कमाई करते हैं, जबकि कई लोग अपनी निजी तस्वीरें और वीडियो बेचकर भी पैसे कमाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जो नए पुरुषों से दोस्ती करके अपनी शानदार जिंदगी जीती है। यह महिला उन पुरुषों के बैंक खातों को खाली करने का काम करती है। उसका कहना है कि यह कला उसे उसकी मां ने सिखाई थी। उसकी मां ने उसे बताया था कि बाइक पर रोने से बेहतर है मर्सिडीज में रोना। इसी सोच के साथ उसने यह रास्ता चुना।
इस महिला का नाम क्वीन एलेक्सिस है, जो जर्मनी की निवासी हैं। एलेक्सिस महंगी मर्सिडीज कार, डिजाइनर बैग और शानदार छुट्टियों का आनंद लेती हैं, और उनके नाखूनों और हेयर अपॉइंटमेंट का खर्च भी कोई और उठाता है।
एलेक्सिस एक 'फाइनेंशियल डोमिनेट्रिक्स' या 'फिनडोम' हैं, जिनका काम पुरुषों के बैंक खातों को खाली करवाना है। इस प्रकार के रिश्ते में, एलेक्सिस उन पुरुषों पर नियंत्रण रखती हैं, जबकि उनके साथी को 'पे पिग' या 'स्लेव' कहा जाता है। ये पुरुष खुशी-खुशी अपनी डोमिनेंट पार्टनर को पैसे देते हैं और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं। एलेक्सिस का दावा है कि पिछले चार वर्षों में पुरुषों ने उन्हें एक नई मर्सिडीज-बेंज, महंगे डिजाइनर बैग, जूते और विदेशों में लग्जरी छुट्टियों के लिए भुगतान किया है।
एलेक्सिस ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने इस अनोखे करियर के पीछे की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा कहा कि पैसे कमाने का काम पुरुषों का है और महिलाओं का काम उन पैसों को खर्च करना है। उनकी मां ने कहा था, 'बाइक पर बैठकर रोने से बेहतर है कि मर्सिडीज में बैठकर रोया जाए।' एलेक्सिस ने इस सीख को अपनाया। शुरुआत में उसने अमीर पुरुषों से डेटिंग करके अपनी लाइफस्टाइल को फंड करने की कोशिश की, लेकिन उसे एहसास हुआ कि वह किसी की बात सुनने के लिए नहीं बनी है। उसे दूसरों पर राज करना पसंद है।
एक दिन एलेक्सिस ने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा जिसमें एक लड़की ऑनलाइन पैरों की तस्वीरें बेचने की बात कर रही थी, और यह उसके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उसी दिन उसने अपने पैरों की तस्वीरें बेचीं और कुछ पैसे कमाए।
कई लोगों ने एलेक्सिस की तस्वीरें देखने के बाद खुद को गुलाम बनने के लिए तैयार कर लिया और पैसे देने की पेशकश की। जैसे ही एलेक्सिस ने अपने अकाउंट डिटेल्स दिए, पैसे की भरमार हो गई। इस युवा महिला ने बताया कि उसके एक 'अधीनस्थ' पार्टनर ने उसे सात हफ्तों में £15,000 (लगभग ₹15 लाख) का भुगतान किया। हालांकि, कुछ लोग उसके काम पर सवाल उठाते हैं। जब एलेक्सिस से पूछा गया कि क्यों पुरुषों को उनकी लाइफस्टाइल का खर्च उठाना चाहिए, तो उन्होंने जवाब दिया, 'क्योंकि मैं इसकी हकदार हूं! मैं एक सुंदर और बुद्धिमान महिला हूं!' उन्होंने हॉलीवुड आइकन मर्लिन मुनरो के एक प्रसिद्ध उद्धरण का हवाला देते हुए कहा, 'क्या आप नहीं जानते कि एक आदमी का अमीर होना ठीक वैसा ही है जैसे एक लड़की का सुंदर होना?'
