क्रिएटिनिन: मसल्स के साथ-साथ दिमाग और मूड के लिए भी फायदेमंद
क्रिएटिनिन के लाभ और सावधानियाँ
जिम जाने वाले कई लोग मसल्स बनाने के लिए किएटिनिन सप्लीमेंट का उपयोग करते हैं। यह बॉडी बिल्डिंग में मददगार साबित होता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। हाल ही में एक अध्ययन में यह सामने आया है कि क्रिएटिनिन मेमोरी और फोकस को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है, साथ ही मूड को भी सुधार सकता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।
क्रिएटिनिन क्या है और यह शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है, इस पर जानकारी प्राप्त करने के लिए दिल्ली के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि क्रिएटिनिन हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से बनता है, विशेषकर लिवर, किडनी और पैंक्रियाज में। यह मसल्स में भी संग्रहित होता है। कुछ लोगों में इसकी मात्रा अधिक होती है, जबकि कुछ में कम। मसल्स बनाने के इच्छुक लोग इसे सप्लीमेंट के रूप में लेते हैं। इसके सेवन से हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट में प्रदर्शन में सुधार होता है और ट्रेनिंग वॉल्यूम बढ़ता है। इसलिए, जिम में ट्रेनर अक्सर इसकी सलाह देते हैं.
क्रिएटिनिन का दिमाग पर प्रभाव
डॉ. अजय कुमार के अनुसार, क्रिएटिनिन शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। यह एजोडसाइन को फिर से उत्पन्न करता है, जिससे तात्कालिक ऊर्जा मिलती है। यह मेमोरी और फोकस को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है, विशेषकर बुजुर्गों के लिए। हालांकि, इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी और पैंक्रियाज को नुकसान हो सकता है।
किसे नहीं लेना चाहिए क्रिएटिनिन
जिन लोगों को किडनी से संबंधित कोई बीमारी है, उन्हें क्रिएटिनिन सप्लीमेंट से बचना चाहिए, क्योंकि यह किडनी की सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप के मरीजों को भी इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यदि आप जिम करते हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करना उचित नहीं है। हां, यदि आप भारी वर्कआउट करते हैं और शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता है, तभी इसे लेना चाहिए।
