कोरोना मामलों में वृद्धि: देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3395 तक पहुंची

कोरोना संक्रमण में तेजी
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 31 मई को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मरीजों की संख्या 3395 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 685 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 1,435 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान, संक्रमण के कारण 4 लोगों की मृत्यु भी हुई है, जिनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं।
24 घंटे में विभिन्न राज्यों में नए मामलों की संख्या इस प्रकार है:
केरल- 189
कर्नाटक- 86
पश्चिम बंगाल- 89
दिल्ली- 81
उत्तर प्रदेश- 75
तमिलनाडु- 37
महाराष्ट्र- 43
गुजरात- 42
राजस्थान- 9
पुडुचेरी- 6
मध्य प्रदेश- 6
हरियाणा- 6
झारखंड- 6
ओडिशा- 2
जम्मू-कश्मीर- 2
छत्तीसगढ़- 3
आंध्र प्रदेश- 1
पंजाब- 1
गोवा- 1
देश में सक्रिय मामलों की संख्या इस प्रकार है:
केरल- 1,336
महाराष्ट्र- 467
दिल्ली- 375
कर्नाटक- 234
पश्चिम बंगाल- 205
तमिलनाडु- 185
उत्तर प्रदेश- 117
गुजरात- 265
पुडुचेरी- 41
राजस्थान- 60
हरियाणा- 26
मध्य प्रदेश- 16
झारखंड- 6
पंजाब- 5
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने और परीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि यदि बच्चों में बुखार, खांसी, सर्दी या अन्य कोविड जैसे लक्षण हों, तो उन्हें स्कूल न भेजें। यह परिपत्र मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में 26 मई को हुई कोविड-19 समीक्षा बैठक के बाद जारी किया गया।
साथ ही, यदि शिक्षकों या गैर-शिक्षण स्टाफ में भी बुखार या खांसी जैसे लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई है।
सरकार ने स्कूलों में निम्नलिखित सावधानियों को अपनाने का निर्देश दिया है:
1. नियमित रूप से हाथ धोने की आदत
2. खांसी/छींके के शिष्टाचार का पालन
3. भीड़भाड़ से बचाव और आवश्यकतानुसार मास्क का उपयोग