कोटा में ससुर द्वारा बहू के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा में दुष्कर्म की कोशिश का मामला
कोटा क्राइम न्यूज: एक बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जब भी वह बाथरूम जाती, उसका ससुर उसके पीछे आ जाता और उसे घूरता। एक दिन तो उसने हद पार कर दी, जब उसने बहू को अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया और बिस्तर पर धकेलकर दुष्कर्म की कोशिश की। बहू ने शोर मचाया और किसी तरह वहां से भाग निकली। उसने तुरंत अपने पति को फोन किया और ससुर की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद, उसने थाने जाकर ससुर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना रामगंजमंडी कस्बे की है। आरोपी एक रिटायर्ड फौजी है। पीड़ित बहू ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 22 वर्ष है और उसका पति जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह अपने ससुराल में रहती है, जबकि उसकी सास खैराबाद समिति की प्रधान हैं और अक्सर काम से बाहर रहती हैं। 55 वर्षीय ससुर घर पर ही रहते हैं।
पीड़िता ने कहा कि वह लंबे समय से अपने ससुर की गंदी हरकतों से परेशान थी। जब भी वह बाथरूम जाती, वह उसे झांकते थे। पहले तो उसने इन हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन समय के साथ उनकी हरकतें और भी बढ़ गईं। जब ससुर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की, तब उसने खुद को बचाने में सफलता पाई।
पुलिस कार्रवाई पर परिवार का विरोध
इसके बाद, बहू ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी हुई। घटना के बाद वह अपने मायके लौट गई और वहां से न्याय की मांग करती रही। पिछले हफ्ते, परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज होकर पीड़िता और उसके परिवार ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
