केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आबूरोड में बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सिरोही जिले के आबूरोड में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में शांति, समता और करुणा के संदेश को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अठावले ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए चर्चा की। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए।
| Jul 14, 2026, 07:45 IST
आबूरोड में बुद्ध प्रतिमा का अनावरण
जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को सिरोही जिले के आबूरोड का दौरा किया।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। अठावले ने समाज में शांति, समता, करुणा और मानवता के संदेश को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
केंद्रीय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए उन्होंने विस्तृत चर्चा की। इस कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी, आबू पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.
