कानपुर में महिला बैंककर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला, आरोपी फरार
कानपुर में छेड़छाड़ की घटना
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक महिला बैंककर्मी ने सोशल मीडिया पर अपने 'मैं ठाकुर हूं' बयान के बाद चर्चा में आईं। हाल ही में उनके साथ एक ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।
महिला ने अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटते समय इस घटना का सामना किया। उन्होंने न केवल इस अश्लील व्यवहार का विरोध किया, बल्कि आरोपी मुस्लिम युवक की मौके पर ही पिटाई भी कर दी। घटना के बाद, पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी कहानी बताई।
ई-रिक्शा में हुई बदसलूकी
महिला ने बताया कि वह बैंक से लौटते समय परेड चौराहे के पास से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। रिक्शा में उनके बगल में एक महिला और सामने एक मुस्लिम युवक बैठा था। कुछ ही समय बाद, युवक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
युवक ने पहले अपने पैरों को महिला के पैरों के बीच डाल दिया। महिला ने इसे गलती समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक ने उनकी जांघ पर हाथ रखा और कुर्ते के अंदर हाथ डालने की कोशिश की, तो महिला का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने तुरंत युवक को धक्का दिया और उसकी पिटाई कर दी।
वीडियो शेयर कर उठाए सवाल, आरोपी फरार
महिला ने इस घटना के बारे में दो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। पहले वीडियो में वह आरोपी युवक को डांटते हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, आसपास के लोगों के रोकने के बावजूद युवक भागने में सफल रहा। महिला का कहना है कि उनके पास ई-रिक्शा के अंदर की हरकत का वीडियो भी है, जिसे वह जल्द ही साझा करेंगी।
दूसरे वीडियो में, महिला ने घटना का विस्तार से वर्णन किया और समाज में सुरक्षा, भाईचारे और मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने लोगों से अपनी पहचान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। महिला ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह मुस्लिम समुदाय का इलाका था, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कह पाईं।
अपनी बहू-बेटियों को बुरका, दूसरों की इज्जत से खिलवाड़
महिला ने बताया कि युवक ने उन्हें उल्टा नसीहत दी कि उन्हें बैठने की तमीज नहीं है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति उन लोगों में से है जो अपनी बहू-बेटियों को बुर्के में रखते हैं और दूसरों की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं। महिला ने कहा कि यह एक सेक्यूलर समाज पर एक तमाचा है और लोगों को अपनी पहचान बनानी चाहिए।
