कलियुग की अंतिम रात: विष्णु पुराण की चौंकाने वाली भविष्यवाणियाँ

कलियुग की अंतिम रात का रहस्य
हम अक्सर कलियुग के बारे में चर्चा करते हैं, खासकर जब हम दुनिया में बढ़ते अपराधों को देखते हैं। लोग अक्सर यह सवाल उठाते हैं कि कलियुग का अंत कब होगा। विष्णु पुराण में इस विषय पर कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियाँ की गई हैं।
विष्णु पुराण के अनुसार, जब कलियुग अपने चरम पर पहुंचेगा, तब रातें और भी अधिक अंधेरी होंगी। इसका मतलब है कि पाप और अपराध की मात्रा बढ़ती जाएगी। कलियुग की अंतिम रात सबसे लंबी होगी, जिसमें अंधकार इतना होगा कि दीये की रोशनी भी पर्याप्त नहीं होगी। लोग इस रात के समाप्त होने का बेसब्री से इंतजार करेंगे, लेकिन चारों ओर विनाश के संकेत होंगे।
इस रात प्रकृति भी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। मूसलधार बारिश के कारण धरती जलमग्न हो जाएगी, और आंधी-तूफान से धरती पर तांडव मच जाएगा। इस रात की लंबाई इतनी होगी कि यह एक साल जैसी प्रतीत होगी।
कलियुग की अंतिम रात में अधिकांश लोग बीमार रहेंगे। लोग शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाएंगे, जिससे वे मेहनत करने में असमर्थ होंगे। बारिश के कारण भागने की कोशिश भी नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा, अन्न की भीषण कमी होगी। बारिश और भूकंप के कारण गोदामों में रखा अन्न बह जाएगा, जिससे लोग भूख और प्यास से व्याकुल हो जाएंगे। इस स्थिति में लोगों की सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित होगी।