कर्नाटक में महिला का शव टुकड़ों में मिलने से मचा हड़कंप
महिला का शव बरामद
क्राइम न्यूज़: कर्नाटक के तुमकुरु जिले के कोरतगेरे में एक महिला का शव टुकड़ों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि शव के हिस्से कई प्लास्टिक बैग में भरकर सड़क किनारे फेंके गए थे। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बैग खोलते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
राहगीरों की सूचना पर कार्रवाई
7 अगस्त को राहगीरों ने सड़क किनारे रखे सात प्लास्टिक बैग में महिला के अंग देखे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कोरतगेरे पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और 8 अगस्त को सात और बैग बरामद किए, जिनमें महिला के बाकी अंग और सिर शामिल थे। जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान सिर के आधार पर लगभग कर ली गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
विशेष टीम का गठन
तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने शुक्रवार को एक विशेष टीम का गठन किया और कोलाला गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी का आदेश दिया। अधिकारियों का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और फिर शव को टुकड़ों में काटकर यहां फेंका गया।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस का मानना है कि हत्यारे कार में शव के टुकड़ों को लाकर फेंक सकते हैं। शनिवार को भारी बारिश के कारण बाकी हिस्सों की तलाश में कठिनाई आई। मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या का कारण क्या था।
बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला
पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम में तीन महिलाओं ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। यह मामला डायन-बिसाही से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना जमशेदपुर से 22 किलोमीटर दूर बोड़ाम थाना क्षेत्र के धोबनी जंगल में हुई। पुलिस ने मंगलवार को भावी सिंह (60) का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को मृतक के मंझले बेटे सुधीर सिंह के लिखित बयान पर बोड़ाम थाना प्रभारी ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
