करवा चौथ 2025: विदेश में पति होने पर पूजा कैसे करें?

करवा चौथ 2025

करवा चौथ 2025
करवा चौथ व्रत 2025: विवाहित जोड़ों के लिए करवा चौथ का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए व्रत करती हैं। वे 16 श्रृंगार करके दुल्हन की तरह सजती हैं और शाम को करवा माता की पूजा करती हैं। रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं पर माता पार्वती की कृपा होती है और उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह व्रत 10 अक्टूबर को होगा। कई बार काम या अन्य कारणों से कई महिलाएं अपने पतियों से दूर विदेश में होती हैं। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में पूजा कैसे करनी चाहिए और व्रत कैसे खोलना चाहिए?
विदेश में पति होने पर व्रत कैसे खोलें
आज का युग डिजिटल युग है, जहां तकनीक ने दूरियों को कम कर दिया है। जिन महिलाओं के पति विदेश में हैं और वे करवा चौथ अपने पति के साथ नहीं मना पा रही हैं, उन्हें विधिपूर्वक अपना व्रत रखना चाहिए। 16 श्रृंगार करके शाम की पूजा करें। चंद्रोदय से पहले पति के साथ वीडियो कॉल पर जुड़ें। फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति का चेहरा देखें और पानी पीकर व्रत खोलें।
पति से विवाद न करें
यदि वीडियो कॉल करने में कोई समस्या आ रही है, तो महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की तस्वीर देखकर व्रत का पारण कर सकती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपने पतियों से किसी भी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहिए। अपशब्द भी नहीं कहने चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से करवा चौथ के व्रत का फल नहीं मिलता।