प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बिना मान्यता के चल रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों की पहचान के लिए 29,208 विद्यालयों की सूची अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की है।
इस सूची में यह भी दर्शाया गया है कि कौन से विद्यालय हाईस्कूल स्तर के हैं और कौन इंटरमीडिएट स्तर के। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि किस वर्ग में और किन विषयों के लिए मान्यता दी गई है।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने अभिभावकों को निर्देशित किया है कि वे मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जानकारी देखकर ही अपने बच्चों का प्रवेश कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सूची में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय सरकारी, एडेड या वित्तविहीन हैं।
