इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए कोच गंभीर ने चुने टॉप-3 बल्लेबाज

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें से कुछ का यह पहला मौका होगा। कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, यह चर्चा का विषय बन गया था कि उनकी जगह कौन बल्लेबाजी करेगा।
कोच गौतम गंभीर ने इस दौरे के लिए शीर्ष तीन बल्लेबाजों की सूची तैयार की है। रिपोर्टों के अनुसार, ये खिलाड़ी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। आइए जानते हैं इस सूची में कौन-कौन शामिल हैं।
ओपनिंग के लिए ये खिलाड़ी
ये दो खिलाड़ी करेंगे ओपन
इंग्लैंड दौरे पर ओपनिंग करते हुए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को देखा जा सकता है। जायसवाल एक प्रभावशाली ओपनर हैं और आईपीएल में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कोच गंभीर की प्राथमिकता यशस्वी जायसवाल हैं।
जायसवाल के साथ अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। राहुल टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और कोच की ओपनिंग में पहली पसंद होंगे।
नंबर तीन पर धमाल मचाने वाला खिलाड़ी
नंबर तीन पर ये खिलाड़ी मचाएगा धमाल
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए साई सुदर्शन को मौका मिलने की संभावना है। सुदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और आईपीएल में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। कोच गंभीर उन्हें इस महत्वपूर्ण स्थान पर उतारने की योजना बना रहे हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
हबमैन गिल (C), ऋषभ पंत (VC और WK), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (WK), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
मुकाबलों की तारीखें
कब होंगे मुक़ाबले
India's Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday, 20-Jun-25 | Tuesday, 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds | ||
2 | Wednesday, 2-Jul-25 | Sunday, 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham | ||
3 | Thursday, 10-Jul-25 | Monday, 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord's Cricket Ground, London | ||
4 | Wednesday, 23-Jul-25 | Sunday, 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester | ||
5 | Thursday, 31-Jul-25 | Monday, 4-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |