आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए तुलसी का चमत्कारी उपाय
तुलसी का रामबाण उपाय
कई परिवारों में लोग अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनके कमाए हुए पैसे से घर का खर्च नहीं चल पाता। इतनी मेहनत करने के बावजूद भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। यह उपाय तुलसी से संबंधित है, जिसे अपनाने के बाद आपको कभी भी आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह उपाय न केवल सरल है, बल्कि इसका प्रभाव भी जल्दी दिखाई देता है। यह आर्थिक तंगी को दूर करने के साथ-साथ परिवार में चल रहे झगड़ों को भी समाप्त करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि यह चमत्कारी उपाय क्या है।
1. इस उपाय के अनुसार, शनिवार को आटा पिसवाने जाते समय थोड़े से गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 तुलसी के पत्ते और दो दाने केसर मिलाएं। फिर इसे बाकी गेहूं के साथ मिलाकर पिसवा लें। यह उपाय शनिवार को ही करना चाहिए। इसका असर आपको जल्दी देखने को मिलेगा।
2. इसके अलावा, शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से भी धन में वृद्धि होती है।
3. तुलसी के पौधे पर हर सुबह और शाम दीपक जलाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, शनिवार को पीपल के पेड़ में देसी घी का दीपक जलाने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
