आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, जानें महत्वपूर्ण तिथियाँ
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल
परीक्षा का आयोजन देश भर में किया जाएगा.
Image Credit source: getty images
RRB D CBT परीक्षा 2025 की तिथि: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी 2025 सीबीटी परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यह नया शेड्यूल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि परीक्षा कार्यक्रम में क्या बदलाव किए गए हैं।
आरआरबी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा, जो पहले 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली थी, अब 8 और 9 जनवरी, तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
RRB D 2025 CBT परीक्षा पैटर्न: ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का स्वरूप
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य विज्ञान और गणित से 25-25 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति से 30 प्रश्न, और सामान्य जागरूकता व वर्तमान मामलों से 20 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा शहर की स्लिप और SC/ST उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण पास परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB D 2025 CBT एडमिट कार्ड: कब जारी होगा?
ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा शहर की स्लिप के बाद परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे में ग्रुप डी के कुल 32,438 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
RRB D CBT परीक्षा 2025: कितने उम्मीदवार देंगे परीक्षा?
कुल 32,438 पदों के लिए लगभग 1.08 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। RRB द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए आवेदनों में, मुंबई में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 15,59,100 (या 15.59 लाख) उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
ये भी पढ़ें – UPSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, जानें पूरा शेड्यूल
