आरंडी पौधा: भारत में पाया जाने वाला अनमोल औषधीय पौधा
आरंडी पौधे की विशेषताएँ
भारत के गांवों में आमतौर पर पाया जाने वाला यह पौधा विदेशों में लाखों में बिकता है। यह पौधा भारत में प्राचीन काल से मौजूद है, लेकिन इसकी अंतरराष्ट्रीय मांग ने इसे विश्वभर में लोकप्रिय बना दिया है। इसके पत्ते, जड़ और बीज सभी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। आइए, इस पौधे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस पौधे का नाम आरंडी है। आपने इसे गांवों में अवश्य देखा होगा। इसके बीजों से निकाला जाने वाला तेल आरंडी का तेल कहलाता है, जिसे अंग्रेजी में कास्टर ऑयल कहा जाता है। यह तेल कई बीमारियों में अत्यंत उपयोगी साबित होता है।
यदि आपके सिर पर बाल नहीं आ रहे हैं, तो इस तेल का उपयोग करें। नियमित रूप से अपने सिर की मालिश करने से आपके बाल जल्दी उगने लगेंगे। इसके अलावा, यदि आपको अनिद्रा की समस्या है, तो अपने पैरों के तलुओं की मालिश करने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी। आरंडी का तेल जोड़ों के दर्द को भी जल्दी ठीक करता है।
अगर आपको चोट लगी है, तो इसके कोमल पत्तों को उबालकर उसमें हल्दी मिलाकर चोट के स्थान पर बांधें। इससे आपकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी। यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो सुबह एक चम्मच आरंडी का तेल लेने से आपको राहत मिलेगी। जन्मजात तिल से छुटकारा पाने के लिए आरंडी के पत्ते की डंडी में चुना लगाकर तिल वाले स्थान पर घिसने से तिल गायब हो जाएगा।
