आज के प्रमुख समाचार: मोदी की ओमान यात्रा और दिल्ली में प्रदूषण के उपाय
मुख्य समाचार
नमस्कार, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए पढ़िए आज का संक्षिप्त समाचार। सबसे पहले जानते हैं
आज के प्रमुख इवेंट्स
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स और जेम्स-ज्वेलरी जैसे क्षेत्रों को लाभ होगा।
- दिल्ली में आज से बिना वैध PUCC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा। निगरानी के लिए पेट्रोल पंपों पर 537 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। BS-6 से नीचे की गाड़ियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। नियमों को लागू करने के लिए दिल्ली में 126 चेकपॉइंट बनाए गए हैं।
अब देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
- दिल्ली प्रदूषण: 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम, केवल BS-6 गाड़ियों को अनुमति
दिल्ली की हवा प्रदूषण के कारण अत्यधिक खतरनाक हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए आज से BS-6 से नीचे की गाड़ियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। बिना PUCC के किसी भी वाहन को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। दिल्ली में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है। निर्माण सामग्री लाने वाले ट्रकों पर रोक लगा दी गई है और सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका का चौथा टी20 मैच रद्द, टॉस भी नहीं हो सका
लखनऊ में भारी धुंध के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच रद्द कर दिया गया। 17 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में टॉस भी नहीं हो सका। तीन घंटे इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने का निर्णय लिया। भारत इस श्रृंखला में 2-1 से आगे है। अब दक्षिण अफ्रीका केवल 2-2 की बराबरी कर सकता है। अंतिम मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- Google का पहला ग्लोबल क्रेडिट कार्ड भारत में लॉन्च, UPI से भी भुगतान की सुविधा
Google ने भारत में अपना पहला ग्लोबल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। Google Pay और Axis Bank के सहयोग से पेश किया गया यह को-ब्रांडेड कार्ड RuPay नेटवर्क पर आधारित है। इसे UPI से जोड़ा जा सकता है, जिससे ग्राहक UPI के माध्यम से भी भुगतान कर सकेंगे। इसकी विशेषता हर लेनदेन पर मिलने वाला इंस्टेंट कैशबैक और रिवॉर्ड है, जिसे तुरंत अगली खरीद में उपयोग किया जा सकता है। भारत में केवल 20% लोगों को ही क्रेडिट की सुविधा मिल पाती है। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- इंडिगो संकट: एयरलाइन के जवाब से संसदीय समिति असंतुष्ट, 15 दिन बाद फिर पेशी
इंडिगो फ्लाइट संकट को लेकर संसदीय समिति ने एयरलाइन और DGCA पर नाराजगी जताई है। समिति इंडिगो के उत्तरों से संतुष्ट नहीं हुई। इंडिगो, DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी समिति के सामने पेश हुए, लेकिन सवालों के स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके। समिति ने 15 दिन बाद फिर से पेश होने को कहा है। इंडिगो ने 2 दिसंबर से कई दिनों तक सैकड़ों उड़ानें रद्द की थीं। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- ISIS अब भी बड़ा खतरा, फिलीपींस में आतंकी हमले की ट्रेनिंग मिल रही है
2019 में हार के बावजूद ISIS का खतरा खत्म नहीं हुआ है। एक हफ्ते में सीरिया और ऑस्ट्रेलिया में हुए हमलों ने इसकी मौजूदगी को दर्शाया है। सीरिया में पालमायरा के पास हुए आतंकी हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक मारे गए। वहीं सिडनी के बॉंडि बीच पर हुए हमले में 15 लोगों की जान गई। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इसे ISIS से प्रेरित बताया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, बॉंडि बीच हमले के आरोपी 1 नवंबर को फिलीपींस गए थे, जहां उन्होंने दावाओ शहर में 4 हफ्ते की मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग ली थी। फिलीपींस में ISIS आतंकियों को ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक सहायता दी जा रही है। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फोटो ऑफ द डे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां PM मोदी ने भाषण दिया। इस दौरान इथियोपियाई सांसदों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह दौरा भारत-इथियोपिया रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
5 राज्यों की 5 बड़ी खबरें
- उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस-वे पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होने पर वाहनों को रोका जाएगा। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- दिल्ली: 26 जनवरी की परेड में दिल्ली की झांकी नहीं दिखाई जाएगी, रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव नहीं भेजा गया। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- बिहार: CM नीतीश ने जिस महिला का हिजाब खींचा, वह अब नौकरी नहीं कर सकेगी, भाई का दावा। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मध्य प्रदेश: किसानों के विरोध के आगे सरकार झुकी, उज्जैन में सिंहस्थ लैंड पूलिंग एक्ट समाप्त। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले कैबिनेट का निर्णय, चुनाव के कानून में बदलाव को मंजूरी दी गई। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
