आज की प्रमुख खबरें: दिल्ली में PNG की कीमतों में कमी और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
आज के मुख्य कार्यक्रम
नमस्कार, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए पढ़िए आज का संक्षिप्त समाचार। सबसे पहले जानते हैं आज के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में।
जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी मेयरशिप आधिकारिक तौर पर 1 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि से शुरू होगी।
यूरोपीय संघ आज से कुछ धातुओं पर कार्बन टैक्स लागू कर रहा है, जिससे भारत के स्टील निर्यात पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
दिल्ली-NCR में PNG की कीमतों में कमी, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने की घोषणा
दिल्ली-एनसीआर के PNG उपभोक्ताओं को नए साल से पहले राहत मिली है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में ₹0.70 प्रति SCM की कमी की है। नई दरें दिल्ली में ₹47.89, गुरुग्राम में ₹46.70 और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में ₹47.76 प्रति SCM होंगी। IGL चार राज्यों के 30 जिलों में CGD नेटवर्क का संचालन करती है.
हादी हत्या मामला: आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया, कहा- मैं दुबई में हूं
बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद ने एक वायरल वीडियो में खुद को निर्दोष बताया। उसने दावा किया कि हत्या के समय वह भारत में नहीं, बल्कि दुबई में था। बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि वह भारत में छिपा हुआ है।
17 घंटे घटेगा यात्रा का समय, मोदी सरकार ने 20,668 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCEA ने 20,668 करोड़ रुपये की दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें महाराष्ट्र के नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पर 19,142 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना यात्रा की दूरी को 201 किमी कम करेगी और लगभग 17 घंटे का समय बचेगा।
अब कुछ लोगों को नहीं मिलेगी ग्रेच्युटी, सरकार ने नियम स्पष्ट किए
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए ग्रेच्युटी नियमों को स्पष्ट किया है। DoPPW के 26 दिसंबर 2025 के आदेश के अनुसार, NPS के तहत ग्रेच्युटी को एक बार मिलने वाला लाभ माना जाएगा।
क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुए ये 10 अद्भुत घटनाएं, साल 2025 रहा खास
साल 2025 क्रिकेट के लिए यादगार रहा। भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता और भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया।
फोटो ऑफ द डे

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बाद ढाका में राष्ट्रीय संसद भवन के बाहर हजारों लोगों ने उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा में भाग लिया।
5 राज्यों की 5 बड़ी खबरें
उत्तर प्रदेश: कानपुर में 32KM का मेट्रो नेटवर्क होगा, स्टेशनों की संख्या भी बढ़ेगी।
दिल्ली: राजधानी में राइड-शेयरिंग फिर से शुरू होगी, मंत्री सिरसा का ऐलान।
बिहार: नए साल पर CM नीतीश की सौगात, एक जनवरी से ऑनलाइन होंगे जमीनी दस्तावेज।
मध्य प्रदेश: बच्चों के साथ गली क्रिकेट, उज्जैन में कपिल देव का अनोखा अंदाज।
महाराष्ट्र: BMC चुनाव में किसके हाथ होगी बागडोर? चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार हैं?
