आज का राशिफल 6 मई 2026: धन लाभ और नई नौकरी के अवसर
आज का राशिफल 6 मई 2026
बुधवार, 6 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ गोचर करेगा, जिससे कई राशियों के लिए अचानक धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई नौकरी पाने की संभावनाएं बेहतर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए कार्य की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें ताकि घर में शांति बनी रहे। आज मन में जो भय था, वह दूर होगा। हालांकि, विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिद करने से नुकसान हो सकता है। हालांकि, कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों में सुधार का है। यदि कोई विवाद चल रहा था, तो बातचीत से हल हो जाएगा। काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक स्तर पर यश और सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है और अचानक धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन यात्रा से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज पुराने विवादों का मलाल रह सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से मानसिक राहत मिलेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के युवाओं को आज उच्च अध्ययन या विशेष कोर्स के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। निजी कार्यों को टालने से समस्या बढ़ सकती है। आज किसी उत्सव या सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज नई योजनाओं की शुरुआत का दिन है। साझेदारी में काम शुरू करने का समय अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क भविष्य में लाभकारी होगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का मन पारिवारिक कलह के कारण अशांत रह सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है। नया कारोबारी गठजोड़ लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा है। परिणय चर्चाओं में सफलता की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। नए कार्य में सोच-समझकर कदम उठाएं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का मन आज कई कार्यों को एक साथ शुरू करने का होगा। आपकी रचनात्मकता कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से समाज में यश मिलेगा।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के युवाओं को आज करियर के बेहतर विकल्पों की तलाश रहेगी। परिवार की नई जिम्मेदारी आ सकती है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विस्तार का है। नए व्यावसायिक समझौते व्यापार को बढ़ाने में सहायक होंगे। नए मित्रों से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनावश्यक विवादों से बचें।
व्यापार भविष्य
आज शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में मिलेजुले रुझान देखने को मिल सकते हैं।
तेजी : उड़द, गेहॅू, मोट, अरंडी, बिनौला, घी, तेल के भाव में तेजी होगी।
सामान्य घटबढ़: रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन के भाव में साधारण तेजी होगी।
आज के भाग्यशाली अंक: 2,6,3,8
