आज का राशिफल 2 मई 2026: जानें सभी राशियों का हाल
राशिफल का संक्षिप्त विवरण
आज का राशिफल 2 मई 2026: आज से ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो रही है, जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। साथ ही, देवर्षि नारद का जन्मोत्सव भी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष ज्येष्ठ मास का आरंभ 2 मई, शनिवार से हो रहा है। ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए आकस्मिक धन लाभ का संकेत दे रही है, जबकि अन्य को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आपकी राशि का हाल।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और सीनियर्स से सराहना प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। ओवरथिंकिंग से बचें।
मिथुन राशि
आज आपको अपने निर्णयों में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन परिवार और साथी का साथ आपको संभाल लेगा। खानपान का ध्यान रखें।
कर्क राशि
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें और आराम के लिए समय निकालें। खुद को समय दें और हर चीज के बारे में इतना ना सोचें।
सिंह राशि
आज आपके लिए विकास के संकेत हैं। कोई नई योजना सफल हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि
आज आपका ध्यान काम पर केंद्रित रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। रिश्तों में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पार्टनर को कहीं घुमाने ले जाएं। खानपान की आदतें सुधारें।
तुला राशि
आज का दिन सावधानी से बिताने का है। किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। काम में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। रिश्तों में समझदारी से काम लें। आज तला-भुना खाने से बचें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। कोई नया अवसर सामने आ सकता है। मौके को समय रहते भांप लें। आज लिया गया फैसला आपके आने वाले दिनों को नई दिशा दे सकता है।
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें सुधरेंगी। पैसों से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सही संतुलन बना लेंगे।
मकर राशि
आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नए काम की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लोगों की बातें सुनकर अपने फैसलों में बदलाव न करें।
कुंभ राशि
आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। पैसों को लेकर सोच-समझकर फैसले लें। काम में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लकी है।
व्यापार भविष्य
आज ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि और विशाखा नक्षत्र का प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित रुझान देखने को मिल सकते हैं।
तेजी: सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में आज अच्छी तेजी आने की संभावना है।
आज के भाग्यशाली अंक: 3, 7, 7, 3 है।
