आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल और उनके उत्तर
आईएएस इंटरव्यू सवाल-जवाब हिंदी में
आईएएस इंटरव्यू सवाल और उनके उत्तर: आईएएस परीक्षा को सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यदि कोई उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होता है, तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू में आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। कई ऐसे प्रश्न होते हैं जो अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं, लेकिन आईएएस इंटरव्यू इस प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम चरण है, जिसे पार करना बहुत जरूरी है। अक्सर उम्मीदवार इसी चरण पर असफल हो जाते हैं। आईएएस इंटरव्यू में कुछ ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर जानने के बावजूद उम्मीदवार सोच में पड़ जाते हैं। यहां छोटी सी गलती भी रिजेक्शन का कारण बन सकती है। आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके उत्तर बताएंगे, जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
आईएएस इंटरव्यू सवाल-जवाब हिंदी में
सवाल- दुनिया का ऐसा कौन सा जानवर है जिसकी 3 आंखें होती हैं?
जवाब- सही उत्तर है तुआटरा। यह जानवर केवल न्यूजीलैंड में पाया जाता है।
सवाल- कौन भारत के राष्ट्रपति की इच्छा तक ही अपने पद पर बना रह सकता है?
जवाब- सही उत्तर है “राज्यपाल।”
सवाल- लोहा कैसे बनाया जाता है?
जवाब- सही उत्तर है, अयस्क से लोहा बनाया जाता है। यह धरती से खनिज के रूप में निकाला जाता है।
सवाल- आपकी जेब में 5 चॉकलेट्स हैं, दो आपने निकाल ली तो आपके पास कितनी चॉकलेट्स बचीं?
जवाब- सही उत्तर है “पांच।” क्योंकि जेब में पांच चॉकलेट्स हैं, भले ही आपने दो निकाल ली हों।
सवाल- एक औरत 1935 में पैदा हुई और 1935 में ही मर गई, फिर उसकी उम्र 70 साल कैसे हुई?
जवाब- सही उत्तर है, “क्योंकि 1935 एक कमरे का नंबर है।”
सवाल- सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब- सिगरेट को हिंदी में “धूम्रपान दंडिका” कहा जाता है।
सवाल- वह क्या चीज है जिसे हम दिन की रोशनी में भी नहीं देख पाते हैं?
जवाब- “अंधेरा” हम दिन की रोशनी में भी नहीं देख सकते।
सवाल- जैसे किसी गाय के लिए बछड़ा है, वैसे ही किसी बकरी के लिए क्या है?
जवाब- सही उत्तर है “मेमना।”
सवाल- जापान के लोग केला खाने के बाद उसके छिलके का क्या करते हैं?
जवाब- सही उत्तर है “फेंक देते हैं।”
सवाल- उस पदार्थ का नाम बताओ जो पानी में डालने पर ठंडा ना होकर गर्म हो जाता है?
जवाब- सही उत्तर है “बिना बुझा चूना।”
