असम में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 18 विदेशी नागरिक रोके गए
असम में घुसपैठ के खिलाफ अभियान
गुवाहाटी, 30 जुलाई: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि राज्य में घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया है। उन्होंने बुधवार रात एक पोस्ट में कहा कि असम की सुरक्षा और पहचान को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमारी निरंतर कार्रवाई के तहत इन 18 घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।
हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये लोग किस स्थान से पकड़े गए और वे किस देश के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कड़ी निगरानी और कार्रवाई चौबीसों घंटे जारी है। असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।
बांग्लादेश में 2024 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद, असम पुलिस ने कहा कि राज्य पुलिस बल पड़ोसी देश से भारत में अवैध प्रवेश रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
